Belhar Assembly Seat: बेलहर विधानसभा सीट पर एक नजर।। Bihar Election 2020

10/1/2020 3:21:03 PM

बांकाः बिहार का बेलहर विधानसभा सीट (Belhar Assembly Seat) बांका लोकसभा सीट के तहत आता है। बेलहर विधानसभा सीट (Belhar Assembly Seat) के तहत फूली डूमर, बेलहर और चंदन का इलाका आता है। बेलहर विधानसभा सीट (Belhar Assembly Seat)1951 से अस्तित्व में है। 1951 में इस सीट पर पहली बार हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने जीत हासिल की थी।

पीरो मांझी ने कांग्रेस की टिकट पर विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) जीत हासिल की थी। 1962 के चुनाव में कांग्रेस (Congress) की टिकट पर राघवेंद्र नारायण सिंह ने बेलहर से ही जीत हासिल की थी। 1967 के विधानसभा चुनाव में बेलहर सीट से सोशलिस्ट पार्टी से सीपी सिंह ने आम जनता का भरोसा जीतने में सफलता हासिल की थी। 1969 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में बेलहर सीट से सोशलिस्ट पार्टी से चर्तुभूज प्रसाद सिंह ने विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। वहीं 1972 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में बेलहर सीट से कांग्रेस पार्टी की कैंडिडेट शकुंतला देवी ने  जीत हासिल की थी तो 1977 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में बेलहर से जनता पार्टी के कैंडिडेट चर्तुभूज प्रसाद सिंह ने फिर से जीत हासिल की थी।

1980 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में निर्दलीय कैंडिडेट चंद्रमोलेश्वर सिंह ने जीत का परचम लहरा दिया था। वहीं 1985 के चुनाव में कांग्रेस पार्टी के कैंडिडेट सियाराम राय को जनता का समर्थन मिला था तो 1990 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में भी कांग्रेस कैंडिडेट चंद्रमोलेश्वर सिंह ललन ने बेलहर से जीत हासिल की थी। 1995 में जनता दल के कैंडिडेट रामदेव यादव ने बेलहर सीट पर जीत परचम लहरा दिया था। वहीं 2000 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में रामदेव यादव ने राष्ट्रीय जनता दल की टिकट पर जीत हासिल किया था। वहीं 2005 के चुनाव में बेलहर सीट पर जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कैंडिडेट जर्नादन मांझी ने जीत हासिल की थी। वहीं 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां से जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कैंडेडिट गिरधारी यादव ने जीत का परचम लहरा दिया था तो 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कैंडेडिट गिरधारी यादव ने अपनी जीत बरकरार रखी थी। 

विधानसभा चुनाव 2015 के नतीजे
 
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2015 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में बेलहर सीट पर जेडीयू (JDU) कैंडिडेट गिरधारी यादव ने जीत हासिल की थी। गिरधारी यादव ने 70 हजार 348 वोट हासिल किया था। वहीं बीजेपी (BJP) कैंडिडेट मनोज यादव को 54 हजार 157 वोट मिला था। इस तरह से जेडीयू (JDU) कैंडिडेट गिरधारी यादव ने बीजेपी (BJP) कैंडिडेट मनोज यादव को 16 हजार 191 वोट से हरा दिया था। वहीं जेएएम  (JMM) कैंडिडेट राज किशोर प्रसाद उर्फ पप्पू यादव ने 10 हजार 408 वोट हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया था। 
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2010 के नतीजे 
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2010 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस सीट पर जेडीयू (JDU) कैंडिडेट गिरधारी यादव ने जीत हासिल की थी। गिरधारी यादव ने  33 हजार 776 वोट हासिल किया था। वहीं आरजेडी (RJD) कैंडिडेट रामदेव यादव को 26 हजार 160 वोट मिले थे। इस तरह से जेडीयू (JDU) कैंडिडेट गिरधारी यादव ने आरजेडी (RJD) कैंडिडेट रामदेव यादव को 7 हजार 616 वोट से हरा दिया था। वहीं जेएमएम (JMM) कैंडिडेट सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता 11 हजार 155 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था। 
PunjabKesari
विधानसभा चुनाव 2005 के नतीजे 
अगर आंकड़ों के हिसाब से बात करें तो साल 2005 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में इस सीट पर जेडीयू (JDU) के जर्नादन मांझी ने जीत हासिल की थी। जर्नादन मांझी ने 32 हजार 970 वोट हासिल किया था, जबकि आरजेडी (RJD) कैंडिडेट रामदेव यादव  को 27 हजार 142 वोट मिला था। इस तरह से जर्नादन मांझी ने रामदेव यादव को 5 हजार 828 वोट के मार्जिन से हरा दिया था। वहीं बीएसपी (BSP) कैंडिडेट विलक्षण रविदास ने 10 हजार 810 वोट लेकर तीसरा स्थान हासिल किया था।
PunjabKesari
2020 के विधानसभा चुनाव (Vidhan Sabha Chunav) में यहां एनडीए और महागठबंधन (Mahagathbandhan) के बीच टक्कर का मुकाबला रहेगा, हालांकि यहां की जनता किस पार्टी के कैंडिडेट को राजतिलक लगाएगी। ये तो चुनाव के नतीजे ही बताएंगे। 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static