VIDEO: 2 साल के ‘धर्मराज’ को लवारिस छोड़ गए थे मां-बाप, विदेशी दंपति ने लिया गोद

1/9/2023 6:28:32 PM

बेगूसराय: बेगूसराय के अनाथ 2 साल के धर्मराज को नए माता-पिता का साथ मिल गया है। अब अनाथ धर्मराज की स्वीडन में परवरिश होगी। दरअसल, अनाथालय में रहने वाले धर्मराज को उसके माता-पिता ने ठुकरा दिया था। 2 साल का धर्मराज अनाथालय में रहने को मजबूर था। इस मासूम पर विदेशी दंपति की नजर पड़ी तो उन्होंने अनाथालय संचालक से बातकर धर्मराज को ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत डीएम कार्यालय पहुंचकर गोद लिया। 

Content Writer

Ramanjot