जल्द निपटा लें बैंक से जुड़े जरूरी काम, अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे BANK, यहां देखें LIST

9/30/2021 4:43:51 PM

 

पटनाः अगर किसी को अक्टूबर महीने में बैंक से जुड़ा कोई भी जरूरी काम है तो उसको जल्द ही निपटा लें। दरअसल, पर्व त्योहारों के चलते अक्टूबर महीने में 21 दिनों तक बैंक बंद रहेगा। हालांकि ये छुट्टियां लगातार या कम अंतराल पर नहीं है, जिससे लोगों को काम निपटाने में परेशानी नहीं होगी।

अक्टूबर में बैंक की छुट्टियों की पूरी लिस्ट इस प्रकार हैः-
1 अक्टूबर: बैंक खातों का अर्धवार्षिक समापन (गंगटोक)
2 अक्टूबर: महात्मा गांधी जयंती (सभी राज्य)
3 अक्टूबर: रविवार
6 अक्टूबर: महालय अमावस्ये (अगरतला, बेंगलुरु, कोलकाता)
7 अक्टूबर: लैनिंग्थौ सनमही (इंफाल) के मेरा चौरेन हौबा
9 अक्टूबर: दूसरा शनिवार
10 अक्टूबर: रविवार
12 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (महा सप्तमी)/(अगरतला, कोलकाता)
13 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (महा अष्टमी)/(अगरतला, भुवनेश्वर, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, पटना, रांची)
14 अक्टूबर: दुर्गा पूजा/दशहरा (महा नवमी)/आयु पूजा (अगरतला, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, कानपुर, कोच्चि, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम)
15 अक्टूबर: दुर्गा पूजा/दशहरा/दशहरा (विजया दशमी)/(इंफाल और शिमला को छोड़कर सभी बैंक)
16 अक्टूबर: दुर्गा पूजा (दसैन) / (गंगटोक)
17 अक्टूबर: रविवार
18 अक्टूबर: कटि बिहू (गोहाटी)
19 अक्टूबर: ईद-ए-मिलाद/ईद-ए-मिलदुन्नबी/मिलाद-ए-शरीफ (पैगंबर मोहम्मद का जन्मदिन)/बारावफात/(अहमदाबाद, बेलापुर, भोपाल, चेन्नई, देहरादून, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, कानपुर, कोच्चि, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, श्रीनगर, तिरुवनंतपुरम)
20 अक्टूबर: महर्षि वाल्मीकि का जन्मदिन/लक्ष्मी पूजा/ईद-ए-मिलाद (अगरतला, बेंगलुरु, चंडीगढ़, कोलकाता, शिमला)
22 अक्टूबर: ईद-ए-मिलाद-उल-नबी के बाद शुक्रवार (जम्मू, श्रीनगर)
23 अक्टूबर: चौथा शनिवार
24 अक्टूबर: रविवार
26 अक्टूबर: परिग्रहण दिवस (जम्मू, श्रीनगर)
31 अक्टूबर: रविवार

वहीं इन छुट्टियों में बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी लेकिन एटीएम और कैश डिपॉजिट जैसी मशीनें पहले की तरह काम करती रहेंगी। साथ ही ग्राहकों को पैसे निकालने या जमा करने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। बता दें कि ये छुट्टियां राज्यों के हिसाब से अलग-अलग हो सकती हैं क्योंकि स्थानीय पर्व-त्योहार को देखते हुए छुट्टियां निर्धारित की जाती हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static