बोधगया में दिखा असली आक्रोश, सभी होटल और रेस्टोरेंट में चीनी यात्रियों की एंट्री पर रोक

6/28/2020 12:51:43 PM

गयाः भारत और चीन के बीच चल रहे विवाद के कारण लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। जहां लोग चीनी वस्तुओं का बहिष्कार कर रहे हैं। वहीं अब बोधगया में सभी होटल और रेस्टोरेंट वालों ने चीनी यात्रियों की एंट्री पर बैन लगा दिया है।

बोधगया होटल एसोसिएशन एवं बोधगया रेस्टोरेंट एसोसिएशन ने एक बैठक कर यह निर्णय लिया है। बोधगया होटल एसोससिएशन ने कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स एसोसिएशन के साथ मिलकर चीनी उत्पादों और चीनी पर्यटकों का बोधगया में बहिष्कार करने का फैसला लिया है। अब चीनी नागरिकों को यहां रहने के लिए कोई भी कमरा नहीं दिया जाएगा।

बता दें पिछले दिनों गलवान घाटी पर भारतीय और चीनी सैनिकों में हिंसक झड़प हुई थी। इस झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए, जिसमें पांच जवान बिहार के रहने वाले थे। वहीं इस झड़प में भारत ने चीन के 43 सैनिकों को ढेर कर दिया।

Edited By

Ramanjot