VIDEO: भागलपुर के बेटे चंदन कुमार का बांस मिशन! घरों की शोभा बढ़ा रहे ये सजावटी सामान

10/9/2023 1:10:39 PM

भागलपुर: आधुनिक दौर में हाथ से बनाएं जाने वाली सजावटी वस्तुओं की मांग लगातार कम हो रही है, लेकिन आजकल लोगों में हैंडीक्राफ्ट और वुडन आइटम्स से घरों और ऑफिस को डेकोरेट करने का खूब चलन है। बांस से बने सजावटी सामान वक्त के साथ अपनी उपयोगिता को बरकरार रखे हुए हैं। घरों में रोजमर्रा के उपयोग आने वाली लगभग सभी वस्तुएं इस बांस से तैयार की जा रही हैं। यह सारी चीजें किसी कीमती धातु की नहीं बल्कि बांस से बनी हुई है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं भागलपुर में नवगछिया के रहने वाले युवक चंदन कुमार की। चंदन पिछले एक सालों से बांस से बनी घरेलू सजावट और रोजमर्रा की जरूरत के समान बनाते है और उसे बाजारों में बेच कर अच्छी कमाई भी कर रहे है। 

Content Writer

Ramanjot