RJD के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे बाहुबली विधायक अनंत सिंह, कहा- तेजस्वी को बनाएंगे CM

9/11/2020 11:08:28 AM

पटनाः बिहार में चुनावी हलचल तेज होती जा रही है। सभी राजनीतिक पार्टियां तैयारियों में जुट गई हैं। नेताओं ने टिकट के लिए हाथ पैर मारना शुरू कर दिए हैं। इसी बीच मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने भी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है।

राजधानी पटना के सिविल कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे अंनत सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में साफ तौर पर कहा है कि वे राजद के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने लालू प्रसाद यादव की सीट से चुनाव लड़ने की भी बात कही है। अनंत सिंह ने राजद और तेजस्वी को पूर्ण रूप से समर्थन देने का वादा किया और कहा कि इस बार तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे।

बता दें कि अनंत सिंह के बाढ़ के लदमा सिंह स्थित पैतृक घर से एके-47 और हैंड ग्रेनेड की बरामदगी हुई थी। इससे पहले हत्या की साजिश का एक ऑडियो वायरल हुआ था, इन्हीं मामलों में अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में बंद हैं। 2015 के विधानसभा चुनाव के दौरान अनंत सिंह जेल में थे और निर्दलीय मोकामा से चुनाव जीते हैं।

Ramanjot