शादीशुदा महिलाओं के लिए मिसाल बनी बिहार की बबीता, अपने नाम किया ''मिसेज इंडिया'' का खिताब

9/9/2021 5:24:45 PM

किशनगंजः वो कहते हैं न अगर किसी चीज को दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने में जुट जाती है। मेहनत करने से ही सपने साकार होते है। ऐसे ही शादीशुदा होने के बाद अपने मॉडलिंग के सपने को साकार करने के लिए बिहार की बबीता मिश्रा ने दिन रात एक कर दिया। पहले बबीता मिसेज बिहार बनी फिर दिल्ली जाकर आयोजित रूबरू मिसेज इंडिया प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया।

खबर बिहार के किशनगंज जिले की है, जहां बबीता का विवाह हुआ। मॉडलिंग का शौंक तो बबीता को विवाह से पहले का ही था लेकिन तब वह पूरा नहीं हो सका। शादी के बाद तत्काल ही बबीता के 2 बच्चे भी हुए, जिसके बाद वह पूरी तरह से गृहस्थी में फंस गई लेकिन, उसने दिल में मॉडलिंग करने का जुनून हमेशा कायम रहा। उनके ये सपना तब परवान चढ़ा जब इस सपने में पूरे परिवार ने सहयोग दिया। बबीता बताती हैं कि उनके पति और पूरा परिवार साथ था इस वजह से आज वह अपना सपना सच कर पाई हैं। उन्होंने आगे कहा कि उनके दोनों बच्चे उनकी ताकत बने और आज वह जिस मुकाम पर है वह सिर्फ अपने जज्बे और परिवार की वजह से है।

बता दें कि सबसे पहले बबीता ने मिसेज बिहार का खिताब जीता, फिर वह दिल्ली गई और कई प्रतिस्पर्धियों को मात देकर मिसेज इंडिया बनी। वहीं अब बबीता मिसेज अंतर्राष्ट्रीय 2021 बनने की तैयारी कर रहीं है और इस प्रतियोगिता के लिए उन्हें न्यूजीलैंड जाना है। वाकई में बबीता उन सभी शादीशुदा महिलाओं के लिए मिसाल है जो, शादी के बाद अपने सारे सपने छोड़ देते है।

Content Writer

Diksha kanojia