विधानसभा अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए RJD नेता अवध बिहारी ने किया नामांकन, नीतीश-तेजस्वी रहे मौजूद

8/25/2022 2:11:19 PM

 

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): बिहार विधानसभा अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए महागठबंधन की तरफ से राजद के वरिष्ठ नेता अवध बिहारी चौधरी ने विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव समेत महागठबंधन के सभी दलों के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

नामांकन दाखिल करने के बाद अवध बिहारी चौधरी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चेंबर में पहुंचे और उनसे मुलाकात की। वध बिहारी चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए अकहा कि हम गांधीवादी आदमी हैं। शुरू से चुनौतियों से लड़ा हूं। हर चुनौती का सामना करूंगा।

बता दें कि लालू परिवार के बेहद करीबी माने जाने वाले अवध बिहारी चौधरी सीवान जिले से आते हैं। अवध बिहारी 6 बार विधायक चुने जा चुके हैं। 76 वर्षीय अवध बिहारी चौधरी कैबिनेट मंत्री भी रह चुके हैं। इसके अतिरिक्त लालू यादव ने उन्हें अपनी पार्टी का संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बना रखा था।

Content Writer

Nitika