औरंगाबादः घर में सोए हुए किसान को अपराधियों ने बनाया गोलियों का निशाना, मौत

1/20/2021 4:43:35 PM

औरंगाबादः बिहार में औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि नोनार गांव निवास किसान सुदामा शर्मा (85) मंगलवार की देर रात अपने घर में सोए हुए थे तभी अपराधियों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है।

सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Diksha kanojia