16 साल के भतीजे संग संबंध ने लिया खौफनाक मोड़, चाची को पति के साथ कमरे में देख युवक ने खोया आपा, फिर जो हुआ...
Thursday, Apr 23, 2026-01:41 PM (IST)
Gopalganj News: बिहार के गोपालगंज जिले से रिश्तों की मर्यादा को तार-तार कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसके बाद पूरे इलाके में कई तरह की चर्चाएं होने लगी है। दरअसल, पति के परदेस जाने के बाद पत्नी का 16 साल के भतीजे संग प्रेम-प्रसंग चलने लगा। हद हो तब हो गई जब दोनों ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की।
पति के बाहर जाते ही बढ़ीं नजदीकियां
जानकारी के अनुसार, मामला जिले के भोरे थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि महिला की शादी दिसंबर 2025 में हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही उसका पति रोजी-रोटी कमाने के लिए पुणे (महाराष्ट्र) चला गया। पति की गैरमौजूदगी में 16 वर्षीय नाबालिग संग महिला की नजदीकियां बढ़ने लगीं। जब परिजनों को इस बात की भनक लगीं घर में विवाद होने लगा। परिजनों ने दोनों को समझाने की काफी कोशिश की, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। आखिर में महिला के पति को पुणे से वापस बुला लिया गया।
यह भी पढ़ें- महंगे शौक ने बनाया कॉल गर्ल, पति को काम पर भेजकर होटल पहुंचती थी महिला; पुलिस ने ग्राहक संग इस हाल में पकड़ा
पति संग देख भतीजे ने खोया आपा
वहीं घर लौटे पति को पत्नी के साथ देखकर नाबालिग भतीजा आपा खो बैठा। उसने घर में रखी चूहे मारने की दवा खा ली। उधर, जैसे ही महिला को इस बात का पता चला तो उसने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने आनन-फानन में दोनों को गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। स्थानीय पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

