बक्सर से पटना लौटते समय केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का काफिला दुर्घटनाग्रस्त, 4 पुलिसकर्मी घायल

1/16/2023 9:21:26 AM

 

बक्सरः बिहार की राजधानी पटना में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का काफिला दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में 4 पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें डुमरांव सदर अस्पताल पहुंचाया गया है।




दरअसल, बक्सर से पटना लौटते समय केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के काफिले की एक पुलिस की गाड़ी डुमरांव में दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। इस हादसे में 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि डुमरांव अनुमंडल अस्पताल में घायल पुलिसकर्मियों को लेकर आया हूं। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।



वहीं अश्विनी चौबे ने बताया कि दो पुलिसकर्मी को अधिक चोटें आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लेकर एम्स पटना रवाना हो रहा हूं। सभी पुलिसकर्मी एवं चालक खतरे से बाहर है।

Content Writer

Nitika