अश्विनी चौबे का बिहार सरकार पर हमला- नीतीश पूरे तरीके से नपुंसकता का शिकार, उन्हें CM पद से देना चाहिए इस्तीफा
Wednesday, Dec 07, 2022-02:38 PM (IST)

कैमूरः भारत सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्री अश्विनी चौबे ने बिहार सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरे तरीके से नपुंसकता का शिकार हो गए हैं। इसी के चलते उन्हें मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।
अश्विनी चौबे ने कहा कि बिहार में आए दिन आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। अपराध अपने चरम सीमा पर है। बिहार सरकार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने से अपनी पीठ थपथपा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद पर से इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि नीतीश कुमार बिहार को जंगलराज से मुक्ति दिलाने का भरोसा देकर सत्ता में आए थे अब वह दोबारा बिहार में जंगलराज लाने का काम कर रहे हैं।
वहीं केंद्रीय मंत्री ने मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान गुजरात और हिमाचल प्रदेश में हुए चुनाव में पूर्ण बहुमत से सरकार बनने का दावा किया है। इसके अतिरिक्त बिहार के कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव में भी जीत का दावा किया है।