बिहार सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों पर अशोक चौधरी बोले- BJP से अलग होते ही सब भ्रष्टाचारी हो जाते हैं

11/11/2022 5:46:33 PM

पटनाः बीजेपी द्वारा बिहार सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों पर भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी के पास कोई काम नहीं है। बीजेपी पार्टी जब साथ रहती है तो सब कोई गंगाजल से नहाया रहता है। उनके जो मित्र रहते हैं वह भी गंगाजल से नहाए हुए होते हैं, लेकिन अलग होते ही गलत हो जाते हैं, भ्रष्टाचारी हो जाते हैं। राज्य का लॉ एंड ऑर्डर भी खराब हो जाता है। बीजेपी का यह सब राग पुराना है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बीजेपी द्वारा हो रहे हमले पर मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि जो नेता बड़े होते हैं, उन्हीं पर हमला होता है। नीतीश कुमार पर हमला करने की वजह से लोगों का ध्यान उन पर जाता है। वहीं बीजेपी द्वारा नियुक्ति पत्र को लेकर लगाए आरोप पर कहा कि विजय सिन्हा से हमें उम्मीद नहीं कि वह सरकार की बड़ाई करें। विजय सिन्हा अपनी भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी के मंत्रियों ने बेवकूफी का काम किया है। उन्होंने अपने समय में नियुक्ति पत्र क्यों नहीं दिया। जो आज बयान दे रहें है उन्होंने क्यों नहीं नियुक्ति पत्र बांटा। नीतीश कुमार मुखिया है सरकार प्रोसेस से चलती है। अब सभी को नियुक्ति पत्र दिया जा रहा।

अशोक चौधरी ने कहा कि बिहार सरकार रोजगार देने के लिए कार्य कर रही है। विभिन्न विभागों को भरा जा रहा हैं। कैसे अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार मिले इसके लिए कार्य हो रहा है। कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव पर चिराग पासवान के बयान पर मंत्री अशोक चौधरी कहा कि चिराग पासवान बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। उनके पास अधिक जानकारी रहती है ।25 में हम 250 से अधिक सीटों के साथ वापस आएंगे। कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव पर कहा महागठबंधन उम्मीदवार मजबूती से लड़ेगा और जीत भी होगी।

Content Writer

Ramanjot