संगम में विसर्जित की गईं रामविलास पासवान की अस्थियां, चिराग सहित पूरा परिवार रहा मौजूद

12/6/2020 12:53:33 PM

पटना/प्रयागराजः लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) संस्थापक एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान की अस्थियां शनिवार को प्रयागराज संगम में विसर्जित की गईं। उनके बेटे चिराग पासवान अपने पूरे परिवार के साथ पिता की अस्थियां लेकर संगम पहुंचे।
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार, पिता की अस्थियां लेकर चिराग पासवान सुबह 11.30 बजे बमरौली एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ उनके चचेरे भाई व सांसद प्रिंस पासवान भी मौजूद थे। यहां से 12.15 बजे वह संगम पहुंचे, जहां पूरे विधि विधान के साथ संगम में अस्थियां विसर्जित की गईं। दरअसल, राम विलास पासवान का निधन 8 अक्टूबर को हुआ था।
PunjabKesari
इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि राम विलास पासवान की अस्थियां गांव और बिहार की तमाम नदियों में प्रवाहित की गई थी। उनके परिवार की इच्छा थी की उनकी अस्थियां प्रयागराज संगम भी प्रवाहित की जाएं। इसलिए वो अपने तीनो भाइयों और पूरे परिवार के साथ संगम तट पहुंचे और पासवान की अस्थियां संगम में प्रवाहित की। इस मौके पर चिराग पासवान ने किसी राजनीतिक मुद्दे पर बात करने से इनकार कर दिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ramanjot

Recommended News

Related News

static