Arrah Road Accident: आरा में दो वाहनों की टक्कर में चार लोगों की मौत, सात घायल; मची चीख-पुकार

Thursday, Feb 27, 2025-10:04 AM (IST)

Arrah Road Accident: बिहार में भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार को दो वाहनों के बीच हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई तथा सात अन्य घायल हो गए। वहीं इस घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई है।

गुप्ता धाम से मुंडन कराकर लौट रहे थे लोग
पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि ऑटो रिक्शा पर सवार लोग जा रहे थे तभी बनाही ओवरब्रिज के समीप एक वाहन ने ऑटो रिक्शा में टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में ऑटो रिक्शा पर सवार चार लोग की मौत हो गई तथा सात अन्य घायल हो गए। सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र के नौकापाटी फतेहपुर निवासी मनोज महतो के पुत्र अजीत कुमार, गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के छवकिया निवासी शिवनंदन महतो की पत्नी सुहागी देवी (50), पटना जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर निवासी उत्तम महतो की पत्नी सुभाग्या देवी (65), और मोहन महतो की पत्नी सिरतिया देवी (65) के रूप में की गयी है। ऑटो रिक्शा पर सवार लोग कैमूर के गुप्ता धाम में मुंडन संस्कार में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे तभी यह दुर्घटना हुयी। सभी लोगों को पटना के दानापुर जाना था।

घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया गया है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static