खुशखबरी! मुजफ्फरपुर में 11 से 28 फरवरी तक सेना बहाली की प्रक्रिया, 88 हजार से अधिक युवक लेंगे भाग

1/27/2021 1:24:14 PM

 

मुजफ्फरपुरः भारतीय सेना में शामिल होने वाले युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। बिहार के मुजफ्फरपुर में 7 जिलों के लिए 11 से 28 फरवरी तक सेना बहाली की प्रक्रिया होगी। वहीं इसके लेकर सेना मुख्यालय ने कार्यक्रम भी जारी कर दिया है।

बहाली प्रक्रिया के लिए रांची, कटिहार, गया और दानापुर से अधिकारियों की टीमें आएंगी। 2 बजे से बहाली के लिए अभ्यर्थियों को प्रवेश करवाया जाएगा। शारीरिक दक्षता की जांच के बाद मेडिकल जांच होगी। वहीं सेना बहाली की तैयारी का जायजा लेने स्थानीय डीएम प्रणव कुमार चक्कर मैदान पहुंचे। मुजफ्फरपुर आर्मी भर्ती बोर्ड के निदेशक सेना मेडल कर्नल बॉबी जसरोटिया ने डीएम को अब तक हुई तैयारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी।


जिलावार बहाली की तिथि (दानापुर भर्ती बोर्ड)

           

तारीख          जिला                                                                  श्रेणी                                                           

संख्या

11 फरवरी सीवान व वैशाली  ट्रेडसमैन 3600
12 फरवरी भोजपुर व सारण  ट्रेडसमैन 5424
13 फरवरी पटना, बक्सर, गोपालगंज  ट्रेडसमैन 5538
14 फरवरी भोजपुर, बक्सर, गोपालगंज व वैशाली टेक्निकल 5552
15 फरवरी पटना, सारण (मांझी, जलालपुर छोड़कर) सीवान टेक्निकल 5514
16 फरवरी सारण मांझी व जलालपुर टेक्निकल 0464
16 फरवरी सभी जिला नर्सिंग सहायक 3744
16 फरवरी सीवान क्लर्क/एसकेटी 1302
17 फरवरी पटना क्लर्क/एसकेटी 2918
17 फरवरी भोजपुर (चरपोखरी व शहर छोड़कर) क्लर्क/एसकेटी 2609

18 फरवरी

बक्सर, भोजपुर (चरपोखरी व शहर), वैशाली, सारण (छपरा व जलालपुर छोड़कर) क्लर्क/एसकेटी 5506
19 फरवरी गोपालगंज, सारण(छपरा व जलालपुर) क्लर्क/एसकेटी 1240
19 फरवरी वैशाली जीडी 4170
20 फरवरी पटना (पालीगंज व खुसरुपुर छोड़कर) जीडी 5513
21 फरवरी गोपालगंज (वियजपुर छोड़कर) पटना (सिर्फ पालीगंज) जीडी 5508
22 फरवरी बक्सर, पटना (सिर्फ खुसरुपु) गोपालगंज (सिर्फ विजयपुर) जीडी 5543
23 फरवरी भोजपुर (शाहपुर, आरा, बरहरा व संदेश छोड़कर) जीडी 5502
24 फरवरी सीवान व भोजपुर (सिर्फ संदेश) जीडी 5489
25 फरवरी भोजपुर (शाहपुर, आरा, बरहरा) सीवान (छपरा व गरखा) जीडी 5507
26 फरवरी (बानीपुर, मांझी व रिवेलगंज छोड़कर) जीडी 5510
27 फरवरी सारण (बानीपुर, मांझी व रिवेलगंज) जीडी 2377


इन जिलों के युवाओं को मिलेगा मौका
बता दें कि बहाली प्रक्रिया में सोल्जर जीडी, टेक्निकल, क्लर्क/एसकेटी, नर्सिंग सहायक और ट्रेडसमैन श्रेणी के लिए बहाली प्रक्रिया होगी। इसमें पटना, बक्सर, भोजपुर, सीवान, सारण, गोपालगंज और वैशाली जिले के 88 हजार 500 से अधिक युवक शामिल होंगे।

Nitika