Chhapra News: दहेज की बलि चढ़ी एक और बेटी, ससुराल वालों ने दहेज न मिलने पर ली विवाहिता की जान

Saturday, Sep 07, 2024-06:37 PM (IST)

छपरा: बिहार में सारण जिले में दहेज की मांग को लेकर एक महिला की हत्या कर दी गई। वहीं, पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि करहिंया पश्चिम टोला गांव निवासी सरोज देवी (25) के मायके वालों ने शुक्रवार की देर रात को पुलिस के समक्ष दिए गए आवेदन में कहा कि ससुराल वालों ने उनकी पुत्री की हत्या कर उसे आत्महत्या में तब्दील करने की नीयत से शव के गले में रस्सी का फंदा डालकर छत से लटका दिया है।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाटर्म के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया। हालांकि मृतका के ससुराल वाले सभी लोग पुलिस के पहुंचने के पहले ही घर छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News

static