अंकुश-राजा का नया गाना ‘पेट के खातीर' रिलीज, कर्ज और पलायन के दर्द को जगजाहिर करता है Song

1/17/2023 4:16:31 PM

पटना: मशहूर सिंगर अंकुश-राजा का नया गाना ‘पेट के खातीर' आज रिलीज हो गया है। अंकुश-राजा का गाना पेट के खातीर बेहद संवेदनशील है। वहीं इस गाने में ऐसे परिवार की कहानी को बताया गया है, जो अपने भरे-पूरे परिवार के साथ एक घर में रहते हैं। लेकिन वक्त की मार ऐसी पड़ती है कि उनका परिवार कर्ज के तले दब जाता है। कर्ज चुकाने के चक्कर में उनका घर भी बिक जाता है और मजबूरन उन्हें अपने परिवार के खातीर पलायन करना पड़ता है। 

अंकुश-राजा का नया गाना रिलीज
अंकुश-राजा के इस गाने का निर्माण म्यूजिक लेबल निमन भोजपुरी ने किया है। गाने का लिरिक्स मनोज मतलबी ने तैयार किया है।वहीं म्यूजिक अविनाश झा घुंघुरू का है। निर्देशक चंदन सिंह हैं। गाने को लेकर अंकुश-राजा ने कहा कि गाना ‘पेट के खातीर' एक गरीब की जिंदगी की हकीकत का आइना है। यह गाना मेरे लिए बेहद मुश्किल था। इस गाने में एक ऐसे परिवार की कहानी को हमने सामने लाया है, जो अपने भरे-पूरे परिवार के साथ एक घर में रहते हैं। लेकिन वक्त की मार ऐसी पड़ती है कि उनका परिवार कर्ज के तले दब जाता है। कर्ज चुकाने के चक्कर में उनका घर भी बिक जाता है और मजबूरन उन्हें अपने परिवार के खातीर पलायन करना पड़ता है। 

"इस गाने को करते समय हमारा गला कई बार रुंध गया"
अंकुश-राजा ने कहा कि पलायन के बाद वे शहर में आते हैं, लेकिन उनकी जिंदगी कष्टमय हों जाती है। फिर क्या होता है उनका, वो इस गाने में संगीत के माध्यम से आप देख सकते हैं। मुझे लगता है यह बिहार और यूपी के लाखों लोगों की कहानी है। इस गाना को करते समय हमारा गला कई बार रुंध गया। उम्मीद है यह गाना आपको पसंद आएगा। इसलिए आग्रह है कि हमारे इस गाने को अब तक रिलीज हुए सभी गाने से ज्यादा प्यार और आशीर्वाद दें। 
 

Content Editor

Swati Sharma