भाजपा की मांग- मंत्री मुकेश सहनी पर भ्रष्टाचार के लगे आरोपों की हो जांच

1/25/2022 12:31:18 PM

पटनाः बिहार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) प्रमुख एवं मंत्री मुकेश सहनी पर भ्रष्टाचार के लगे आरोपों की जांच करने का आग्रह किया है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद सिंह ने सोमवार को कहा कि बिना आग के धुआं नहीं उठता है। पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि मंत्री मुकेश सहनी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं तो जांच जरूरी है। आरोप लगाने वाले और जिन पर आरोप लगे हैं दोनों से पूछताछ होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पूरे मामले पर संज्ञान लेना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि वीआईपी छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विकास बॉक्सर ने आरोप लगाते हुए कहा था कि मंत्री सहनी बिहार के लेागों को ठगते हैं। उन्होंने अपने विभाग में ट्रांसफर-पोस्टिंग में वसूली की है। वह बस लोगों की आंखों में धूल झोंकने मुंबई से आए हैं। सत्ता के लालच में कुछ भी कर सकते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग की कि मंत्री सहनी ने अपने एक साल के कार्यकाल में जितने भी कार्यों की अनुशंसा की है, चाहे वह ट्रांसफर-पोस्टिंग की बात हो या गाड़ी बांटने की, सबकी जांच कराई जाए तो बड़ा घोटाला सामने आएगा। हालांकि पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने आरोपों को निराधार बताया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static