बखोरापुर पंचायत चुनाव: मुखिया प्रत्याशी अजय सिंह को मिला चर्चित युवा समाज सेवी प्रशांत सिंह का समर्थन

10/30/2021 11:06:15 AM

 

आरा(राकेश कुमार): बिहार में पंचायत चुनाव हो रहा है। 5 चरणों के मतदान और काउंटिंग की प्रक्रिया खत्म हो गई है। नौवें और दसवें चरण के लिए नामांकन हो रहा है। भोजपुर जिले के गड़हनी और कोइलवर प्रखंड में नौवें फेज में चुनाव होने वाला है, जबकि बड़हरा प्रखंड में दसवें चरण में वोटिंग होगी। बड़हरा में नामांकन चल रहा है, जिसमें मुखिया प्रत्याशी अजय सिंह को चर्चित युवा समाज सेवी प्रशांत सिंह का समर्थन मिला है।

भोजपुर जिले के बड़हरा प्रखंड के बखोरापुर पंचायत के मुखिया उम्मीदवार अजय सिंह अपना नामांकन दाखिल करने पहुंचे। इनके नामांकन की दिलचस्प बात यह है कि जिले के युवा नामी गिरामी समाज सेवी प्रशांत कुमार सिंह उर्फ भोलू सिंह ने इन्हें अपना समर्थन दे दिया है, जिसके बाद बखोरापुर पंचायत चुनाव की सरगर्मी बढ़ती नजर आ रही है। यह नजारा देखते बन रहा था। एक कतार में हाथी, घोड़ा और ऊंट तो दूसरे कतार में उम्मीदवार के समर्थक उनके समर्थन में लगातार नारेबाजी कर रहे थे।

बता दें कि बड़हरा प्रखंड में दसवें चरण में चुनाव हो रहा है। 26 से यहां नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। 1 नवंबर नॉमिनेशन का आखिरी दिन है। इसके बाद दीपावली के अगले दिन 5 नवंबर को स्क्रूटनी होगी। यहां के प्रत्याशियों को एक महीना समय प्रचार करने के लिए मिलेगा। 8 नवंबर को नाम वापसी का आखिरी दिन है और मतदान यहां 8 दिसंबर को एक महीने बाद होने वाला है।

Content Writer

Nitika