कृषि मंत्री ने दी किसानों को राहत, बोले- ओलावृष्टि से हुए फसल नुकसान का जल्द मुआवजा देगी सरकार

3/28/2023 3:54:35 PM

पटना(अभिषेक कुमार सिंह): बिहार में पिछले दिनों कई जिलों में तेज आंधी, ओलावृष्टि के कारण किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। किसानों की फसलें बर्बाद हो गई। किसानों की क्षति को देखते हुए बिहार के कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने कहा कि सभी जिलाधिकारी को इसकी समीक्षा के लिए कहा गया था। समीक्षा रिपोर्ट आने के बाद आपदा विभाग को सौंपी जाएगी। उसके बाद मुआवजा तय किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बिहार विधानसभा बजट सत्र: सदन शुरू होने से पहले BJP विधायकों ने कई मुद्दों को लेकर किया प्रदर्शन

"आज गांवो में कृषि की ओर लौट रहे बिहार के किसान"
चौथे कृषि रोड मैप पर कृषि मंत्री कुमार सर्वजीत ने कहा कि चौथे कृषि रोड मैप में मोटे अनाजों पर ध्यान दिया जा रहा है। पहले बिहार के किसान शहरों की ओर पलायन करते थे और आज गांवो में कृषि की ओर लौट रहे हैं। हम जमीनों को सीड उत्पादन के लिए लीज पर दे रहे हैं। जब भी कृषि की बात सदन में होती है, तब भाजपा के लोग साथ नहीं रहते हैं।

यह भी पढ़ें- 'बिहार का योगी आ गया..खाली करो एक अन्ने मार्ग', सम्राट चौधरी के इस पोस्टर पर JDU-RJD व कांग्रेस ने कही ये बात

"चौधरी पहले हमारे कर्ज को लौटाए"
वहीं सम्राट चौधरी के पोस्टर के सवाल पर कुमार सर्वजीत ने कहा कि हमलोग समाजवादी लोग है। हम गरीबों पर भरोसा रखते हैं। साथ ही कहा कि सम्राट चौधरी का जन्म हमारे यहां हुआ है। उनके पिता जी और उनको क्या क्या पद मिला है। उनपर हमारा कर्ज है, पहले उस कर्ज को लौटाए। 

Content Editor

Swati Sharma