VIDEO: न्यूटन को अगवा करने के बाद बदमाशों ने ले ली जान, गैंग के पैसे की वसूली का मंसूबा हुआ नाकाम

6/21/2024 4:28:12 PM

बेगूसराय: बेगूसराय के गढ़पुरा थाने के दुनही गांव निवासी न्यूटन कुमार का चार बदमाशों ने कुछ दिनों पहले अपहरण कर लिया था। पुलिस ने इस कांड का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चारों आरोपियों की निशानी पर अगवा किए गए न्यूटन कुमार का शव भी बरामद किया गया है। बदमाशों ने न्यूटन के परिवार वालों से 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। बेगूसराय के एसपी मनीष ने बखरी डीएसपी के नेतृत्व में टीम का गठन किया। जांच के बाद पुलिस ने न्यूटन के चार दोस्तों को ही गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ की। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static