12 लड़कियों से अफेयर और...फिर भी पत्नी से करता रहा ये डिमांड, पूरी न करने पर निगमकर्मी ने पत्नी को 8 बार चाकू से गोदा
Friday, Jun 27, 2025-04:47 PM (IST)

Bhagalpur News: बिहार के भागलपुर जिले से एक शादीशुदा शख्स की शर्मनाक करतूत सामने आई है। दरअसल, यह शख्स जिम खोलने के नाम पर अपनी पत्नी और ससुरालवालों से 5 लाख रुपए की मांग कर रहा था। वहीं जब डिमांड पूरी न हुई तो उसने अपनी पत्नी पर हमला करते हुए उसे 8 बार चाकू से गोद दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार, मामला जिले के जोग्सर थाना क्षेत्र के कोयलाघाट का है। घायल महिला की पहचान प्रेमराज की पत्नी संजुला कुमारी (27) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरुवार को संजुला अपने बच्चों को स्कूल से लेकर घर पहुंची तो उसकी ननद उससे झगड़ा करने लगी। इतने में सभी ससुरालवालों ने मिलकर संजुला को कमरे में बंद कर उसकी पिटाई कर दी। इस दौरान उसे फांसी पर लटकाने का भी प्रयास किया गया। इसी बीच संजुला के पति ने उसे चाकू से आठ बार गोदकर घायल कर दिया।
दूसरी शादी करना चाहता था प्रेमराज
घटना की सूचनी मिलते ही संजुला की मां वहां पहुंची और किसी तरह उसे मायागंज अस्पताल पहुंचाया। मां मंजू देवी का आरोप है कि संजुला के पति का कई लड़कियों से अवैध संबंध है, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद होता रहता था। प्रेमराज दूसरी शादी करना चाहता था। वह जिम खोलने के लिए पांच लाख की मांग कर रहा था और इसे लेकर बेटी से मारपीट भी करता था।