प्रशांत किशोर के पुश्तैनी मकान पर प्रशासन ने चलाया बुलडोजर, तोड़ी घर की चारदीवारी

2/13/2021 4:55:03 PM

बक्सरः बिहार के बक्सर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग का काम चल रहा है। फोरलेन सड़क बनाने को लेकर अधिग्रहित भूमि तथा फोरलेन में आने वाले मंदिर से लेकर मकानों को बुलडोजर से खाली कराया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के चर्चित रणनीतिकार प्रशांत किशोर के मकान की बाउंड्री तथा गेट एवं ब्रह्म स्थान को एसडीओ केके उपाध्याय के मौजूदगी में तोड़ा गया। हालांकि, प्रशासन इस मामले पर कुछ भी बोलने से परहेज करते नजर आए।

वहीं घर की देखभाल कर रहे हीरा मोती देवी एवं मदनचंद राम का कहना है कि हम लोग लगभग 2 वर्षों से घर की देखभाल करते हैं। मकान का बाउंड्री तथा गेट को तोड़ा गया है। उन्होंने यह भी बताया कि पिता के गुजरने के बाद प्रशांत किशोर यहां नहीं रहते, हम पति-पत्नी ही इसकी देखभाल करते हैं। वहीं कंस्ट्रक्शन कंपनी पीएनसी के सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह का कहना है कि फोरलेन के अतिक्रमण में आने वाले जगहों को खाली किया गया है, जिसे आज रात में हटा देना है।

बता दें कि प्रशांत किशोर इस मकान में नहीं रहते हैं। उनके पिता स्वर्गीय डॉ श्रीकांत पांडे ने यह मकान बनवाया था। उनके निधन हो जाने के बाद यह मकान बंद पड़ा है। जिसकी देखरेख में एक दंपति रहते हैं। सूत्रों के अनुसार प्रशांत किशोर ने अभी तक जिला प्रशासन से अपने मकान का मुआवजा नहीं लिया है। बहरहाल प्रशांत किशोर राजनीतिक रणनीतिकार के वजह से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से लेकर कई दलों के साथ काम कर चुके हैं, लेकिन आजकल ममता बनर्जी तथा तमिलनाडु के चुनाव में उनका सक्रिय योगदान है। ऐसे में प्रशांत किशोर की पुश्तैनी मकान पर प्रशासन का बुलडोजर चलने के बाद चर्चा होना लाजमी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Recommended News

Related News

static