पटना में सुशांत सिंह के परिजनों से मिलीं अभिनेत्री अक्षरा सिंह, व्यक्त किया दुख

6/21/2020 11:54:03 AM

पटनाः बॉलीवुड में अपने दमदार अभिनय से लोगों को मंत्रमुग्ध करने वाले सुपरस्टार सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि एवं उनके परिजनों को सांत्वना देने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह ने भी सुशांत सिंह के परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी है।

दरअसल, अक्षरा सिंह शनिवार को सुशांत के पटना स्थित आवास पर पहुंचीं। उन्होंने सुशांत के परिजनों से मिलकर दुख व्यक्त किया। साथ ही सुशांत की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान अक्षरा की आंखें नम थी। उन्होंने कहा कि आप नहीं जानते, कोई बेहद अच्छा इंसान चला गया।

अक्षरा सिंह ने कहा कि सुशांत को खोने का दर्द हर कलाकार को है, जिसने संघर्ष से जीवन में कुछ हासिल किया। सुशांत की हंसी सकारात्मक ऊर्जा का संचार करती थी। इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि किसी की जिंदगी रहते उसकी कद्र की जानी चाहिए।

Edited By

Ramanjot