मुजफ्फरपुर शेल्टर होम कांड: ब्रजेश ठाकुर के मामा आरोपी रामनुज की तिहाड़ जेल में मौत

12/9/2020 12:49:16 PM

 

नई दिल्ली/पटनाः मुजफ्फपुर शेल्टर होम कांड में उम्रकैद की सजा काट रहे दोषी रामनुज ठाकुर की दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल में मौत हो गई। रामानुज ठाकुर मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड के मुख्य आरोपी मास्‍टरमाइंड ब्रजेश ठाकुर का मामा था। सभी लोग उसे 'मामू' कहकर पुकारते थे।

70 साल के रामानुज की मौत प्राकृतिक बताई जा रही है। वह तिहाड़ के जेल नंबर 3 में बंद था। उन्हें 23 फरवरी 2019 में बिहार से तिहाड़ जेल लाया गया था। 11 फरवरी 2020 को रामानुज सहित अन्य आरोपियों को साकेत कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। शेल्टर होम में गेटकीपर के तौर पर काम करने वाले रामानुज पर बच्चियों से रेप करने और विरोध करने पर उनकी पिटाई करने का आरोप लगा था।

बता दें कि मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में दिल्ली के साकेत स्थित विशेष पॉक्सो कोर्ट ने 11 फरवरी को गैंगरेप के आरोपी ब्रजेश ठाकुर को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही साकेत कोर्ट ने मामले में 19 अन्य लोगों को दोषी करार दिया था। इस मामले में आरोप सिद्ध न होने पर 2 लोगों को बरी कर दिया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static