सारण में पिकअप वैन से टकराई बारातियों से भरी बोलेरो, 5 लोग गंभीप रूप से घायल

5/22/2021 10:51:33 AM

छपराः बिहार में सारण जिले के तरैया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां दो वाहनों के बीच हुई टक्कर में पांच लोग घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रामबाग नहर पुल पर बारातियों से भरी बोलेरो और पिकअप वैन में टक्कर हो गई। इस घटना में बोलेरो पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बोलेरो पर सवार लोग बारात में शामिल होकर लौट रहे थे।

सूत्रों ने बताया कि घायलों को तरैया रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Content Writer

Ramanjot