गोपालगंज में नहर के किनारे एक व्यक्ति का शव बरामद, छानबीन में जुटी पुलिस

9/23/2020 2:36:16 PM

गोपालगंजः बिहार में गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र से पुलिस ने बुधवार को नहर के किनारे से एक व्यक्ति का शव बरामद किया।

पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों से मिली सूचना के आधार पर शिवराजपुर गांव के समीप नहर किनारे से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। मृतक की पहचान बनतैल गांव निवासी भोला बांसफोर के रूप में की गई है।

इस घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Diksha kanojia