झगड़ा रोकने की मिली ऐसी सजा! 62 वर्षीय बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, इलाके में सनसनी
Monday, Feb 09, 2026-04:42 PM (IST)
Bhagalpur News : बिहार में भागलपुर जिले के शाहकुंड थाना क्षेत्र में सोमवार को आपसी विवाद में एक वृद्ध व्यक्ति की लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुल्तानपुर गांव में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच उत्पन्न विवाद हो गया। मनोज सिंह (62) दोनों पक्ष के लोगों को समझाने बुझाने गया था। इसी दौरान दोनों पक्ष के लोगों ने लाठी डंडे से उसकी पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया।
यह भी पढ़ें- 7 रुपए में ब्लड टेस्ट और 25 में ECG...खान सर ने खोला देश का सबसे सस्ता अस्पताल, MRI के दामों ने सबको चौंकाया!
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल मनोज सिंह को तुरंत सुल्तानगंज के रेफ़रल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई। इस सिलसिले में पुलिस ने कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।
यह भी पढ़ें- 6 हमलावर, 3 बाइक, 15 गोलियां… वकील सह प्रॉपर्टी डीलर के खौफनाक मर्डर से दहला इलाका
बिहार में समस्तीपुर जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने रविवार को प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के ताजपुर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर सह अधिवक्ता गणेश सहनी उर्फ आदर्श (45) हरपुर भिंडी से अपने गांव मोटरसाइकिल से जा रहे थे। पूरी खबर पढ़ें....

