एक बार फिर सुर्खियों में दरभंगा LNMU... 97 करोड़ की वित्तीय अनियमितता हुई उजागर, मचा हड़कंप

9/22/2021 5:18:42 PM

 

दरभंगाः बिहार के दरभंगा जिले के ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में अजब खेल देखने को मिला है। इस विश्वविद्यालय में आईएएस का वेतनमान क्लर्क ले रहे थे। इस मामले में विश्वविद्यालय प्रशासन ने 97 करोड़ की गड़बड़ी का खुलासा किया है। इसके बाद से प्रशासन में हड़कंप मच गया है। वहीं यह गड़बड़ी विश्वविद्यालय की स्थापना के कुछ साल बाद से ही शुरू हो गई थी।

विश्वविद्यालय में 97 करोड़ की वित्तीय अनियमितता उजागर हुई है। एक आईएएस अधिकारी का ए ग्रेड का वेतनमान ग्रेड सी के क्लर्क वर्षों से ले रहे थे। मामले का खुलासा होने के बाद कुलपति ने विश्वविद्यालय की वेतन निर्धारण समिति की एक बैठक बुलाई। साथ ही मामले की समीक्षा कर पैसे की रिकवरी का निर्देश दिया। वहीं विश्वविद्यालय के वित्त परामर्शी कैलाश राम ने बताया कि बिना उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश के मनमाने ढंग से विश्वविद्यालय में वेतन निर्धारण किया गया। उन्होंने कहा कि एक आईएएस अधिकारी का वेतनमान 5400 रुपए होता है, जो कि क्लास वन का वेतनमान है।

बता दें कि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के तहत काम करने वाले ग्रेड सी के कर्मियों का वेतनमान आईएएस अधिकारी के वेतनमान 5400 रुपए के बराबर निर्धारित कर दिया गया।
 

Content Writer

Nitika