गोपालगंज के चनावे मंडल कारा में 86 कैदी निकले कोरोना पॉजिटिव, प्रशासन में मचा हड़कंप

5/18/2021 4:20:05 PM

गोपालगंजः बिहार में गोपालगंज जिले के चनावे मंडल कारा में उस समय हड़कंप मच गया जब 86 कैदी कोरोना पॉजिटव पाए गए। सोमवार को रिपोर्ट आनेे के बाद कारा प्रशासन की नींद उड़ गई। सभी संक्रमित कैदियों को आइसोलेशन वार्ड में रख कर इलाज शुरू कर दिया गया है। सभी संक्रमित कैदियों को मेडिसिन किट दिए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रूनेट जांच के लिए डेढ़ सौ कैदियों का सैंपल लिया गया था, जिसमें से 86 कैदियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। थाने के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अविनाश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंडल कारा में पहुंच कर इलाज शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि मंडल कारा के तीन सौ कैदियों को वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। वहीं जो कैदी अभी वैक्सीन से वंचित रह गए हैं उन्हें भी टीका देने की कोशिश की जा रही है।

Content Writer

Ramanjot