जरुरी सूचनाः आज से रद्द रहेंगी समस्तीपुर-बरौनी रूट की 8 जोड़ी ट्रेनें, कुछ ट्रेनों का बदला गया मार्ग

2/25/2021 5:13:44 PM

 

समस्तीपुरः बिहार में रेल का सफर करने वाले यात्रियों के लिए जरुरी सूचना है। आज से समस्तीपुर रेल मंडल की 8 जोड़ी ट्रेनें 25 फरवरी से रद्द की गई हैं। साथ ही कुछ ट्रेनों के मार्ग में भी बदला गया है। दरअसल, बेगूसराय के बछवाड़ा रेल रूट पर इंटरलॉकिंग का कार्य चल रहा है, जिसके कारण समस्तीपुर-बरौनी रेल खंड पर चलने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।

जिन 8 जोड़ी ट्रेनों को रद्द किया गया है, उनके नाम और तिथि इस प्रकार हैः-

  • 03367 कटिहार-सोनपुर मेमू पैसेंजर 25 फरवरी से 4 मार्च 2021 तक
  • 03368 सोनपुर-कटिहार मेमू पैसेंजर 25 फरवरी 2021 से 4 मार्च 2021 तक
  • 03226 राजेंद्रनगर टर्मिनल-जयनगर पैसेंजर 25 फरवरी 2021 से 3 मार्च 2021 तक
  • 03225 जयनगर-राजेंद्रनगर टर्मिनल पैसेंजर 25 फरवरी 2021 से 3 मार्च 2021 तक
  • 03315 कटिहार-समस्तीपुर मेमू पैसेंजर 25 फरवरी 2021 से 4 मार्च 2021 तक
  • 03316 समस्तीपुर-कटिहार मेमू पैसेंजर 25 फरवरी 2021 से 4 मार्च 2021 तक
  • 02564 नई दिल्ली-सहरसा एक्सप्रेस 24 फरवरी 2021 से 3 मार्च 2021 तक
  • 02563 सहरसा-नई दिल्ली एक्सप्रेस 23 फरवरी 2021 से 2 मार्च 2021 तक
  • 03227 सहरसा-बरौनी एक्सप्रेस 25 फरवरी 2021 से 3 मार्च 2021 तक
  • 03228 बरौनी-सहरसा एक्सप्रेस 25 फरवरी 2021 से 3 मार्च 2021 तक


वहीं समस्तीपुर से होकर गुजरने वाली वैशाली सुपरफास्ट ट्रेन को रद्द कर दिया गया है. यह ट्रेन सहरसा से बरौनी-समस्तीपुर होते हुए नई दिल्ली को जाती थी। बता दें कि समस्तीपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के परिचालन पर पड़ने वाले प्रभाव से इलाके के लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
 

Content Writer

Nitika