बिहार में कोरोना से 8 और लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या 2 लाख 15 हजार से अधिक

10/31/2020 12:41:55 PM

पटनाः बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से आठ और लोगों की मौत के बाद मृतकों की कुल संख्या 1,084 हो गई है। वहीं इस वायरस से संक्रमितों की संख्या 2 लाख 15 हजार से अधिक हुई। 

शुक्रवार को राज्य के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है। इसके अलावा राज्य में संक्रमण के 1,018 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल तादाद 2,15,963 तक पहुंच गई है।

बुलेटिन में कहा गया है कि 1,240 मरीज संक्रमण से उबरे हैं। इसके साथ ही ठीक हो चुके लोगों की संख्या 2,06,625 हो गई है। बिहार में संक्रमण से उबरने की दर फिलहाल 95.68 प्रतिशत है। बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में अब भी 8,254 लोगों का इलाज चल रहा है।

Ramanjot