बगहाः वाहन चेकिंग के दौरान कार से 769 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

1/13/2022 7:38:19 PM

बगहाः बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के चौतरवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुरुवार को वाहन तलाशी के क्रम में एक कार से 769 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद कर चालक को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के चौतरवा थाना क्षेत्र के चौतरवा चौक पर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या- 727 पर वाहन चेकिंग के क्रम में आज कार से 769 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। मामले में कार चालक हरियाणा के सोनीपत निवासी रवि कुमार (22 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सूत्रों ने बताया कि शराब से भरी कार हरियाणा से उत्तर प्रदेश के रास्ते बिहार आ रही थी। वाहन के अंदर रखे हरियाणा के रजिस्ट्रेशन का नंबर प्लेट बरामद किया गया है जबकि कार के आगे और पीछे उत्तर प्रदेश का रजिस्ट्रेशन नंबर का प्लेट लगा हुआ है। गिरफ्तार कार चालक से पूछताछ की जा रही है।

Content Writer

Ramanjot