RJD नेता रघुवंश प्रसाद की 75वीं जयंती आज, तेजस्वी ने किया नमन तो तेजप्रताप ने दी विनम्र श्रद्धांजलि
6/6/2021 2:21:24 PM
पटनाः पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजद के वरिष्ठ नेता स्व. रघुवंश प्रसाद सिंह की आज 75वीं जयंती है। इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और तेजप्रताप यादव ने ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री और हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने भी ट्वीट कर रघुवंश प्रसाद को नमन किया है।
राष्ट्रीय जनता दल के संस्थापक सदस्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ समाजवादी नेता मनरेगा मैन आदरणीय रघुवंश बाबू जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। pic.twitter.com/RtVAClUSUB
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) June 6, 2021
तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर रघुवंश प्रसाद सिंह के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है। साथ ही लिखा कि राष्ट्रीय जनता दल के संस्थापक सदस्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ समाजवादी नेता मनरेगा मैन आदरणीय रघुवंश बाबू जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। वहीं तेजप्रताव यादव ने लिखा कि समाजवाद के बरगद रूपी स्तंभ, एक खाँटी जननेता जो सदैव जनता के बीच उन्हीं के रूप में रहें एवं आधुनिक भारत के ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने वाले मनरेगा मैन आदरणीय रघुवंश प्रसाद सिंह जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि..!
समाजवाद के बरगद रूपी स्तंभ, एक खाँटी जननेता जो सदैव जनता के बीच उन्हीं के रूप में रहें एवं आधुनिक भारत के ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने वाले मनरेगा मैन आदरणीय रघुवंश प्रसाद सिंह जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि..!🙏 pic.twitter.com/VJNbFgqQ8j
— Tej Pratap Yadav (@TejYadav14) June 6, 2021
मांझी ने रघुवंश बाबू की तस्वीर शेयर कर कही ये बात
मांझी ने ट्वीट कर लिखा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री,वरिष्ठ समाजवादी नेता मनरेगा मैन आदरणीय रघुवंश बाबू जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। “आज घड़ियाली आंसू बहाने वालों,एक लोटा पानी की क़ीमत आपलोग कभी नहीं समझ पाओगे”
पूर्व केंद्रीय मंत्री,वरिष्ठ समाजवादी नेता मनरेगा मैन आदरणीय रघुवंश बाबू जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।
— Jitan Ram Manjhi (@jitanrmanjhi) June 6, 2021
“आज घड़ियाली आंसू बहाने वालों,एक लोटा पानी की क़ीमत आपलोग कभी नहीं समझ पाओगे” pic.twitter.com/1ksmVKR0eY