7 साल पहले हुई दुर्घटना ने बदली तनु की जिंदगी, दोनों हाथ खोने के बाद अब पैरों से लिखना किया शुरू

9/8/2021 5:45:26 PM

 

पटनाः बिहार से एक दिल को छू लेने वाली प्रेरणादायक घटना सामने आई है, जिसे देखकर हर कोई तनु के हौसले को सलाम कर रहा है। दरअसल, तनु नाम की एक लड़की आम लड़कियों की तरह अपनी जिंदगी जिया करती थी। इसी बीच 7 साल पहले एक ऐसी दुर्घटना घटी, जिसमें उसने अपने दोनों हाथ गंवा दिए। इसके बाद उसकी जिंदगी तो बदल गई लेकिन उसकी पढ़ाई को लेकर लगन कम नहीं हुई। उसने अब अपने पैरों से लिखना शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, साल 2014 में हुई एक दुर्घटना में तनु ने अपने दोनों हाथ गंवा दिए। इसके बावजूद भी उसने पढ़ाई को नहीं छोड़ा। उसने हाथों की जगह पर पैरों से लिखने का अभ्यास शुरू कर दिया। उनकी पढ़ाई के प्रति लगन को देखते हुए उन्‍हें 10वी कक्षा में प्रमोट किया गया है, ताकि उनके बढ़ते कदम रुक न सकें।

वहीं तनु ने बताया कि वह खेल और पेंटिंग प्रतिस्‍पर्धा में भाग लेना भी पसंद करती है। इतना ही नहीं तनु की पढ़ाई को लेकर लगन को देखकर हर कोई उसे प्रोत्साहित कर रहा है।
 

Content Writer

Nitika