रामगढ़ के रजरप्पा पूजा के लिए जा रहे थे बिहार के 7 लोग, अनियंत्रित स्कार्पियो के खाई में गिरने से 4 लोगों की मौत...3 घायल

9/8/2023 10:16:44 AM

हजारीबाग/ मुजफ्फरपुर: झारखंड के हजारीबाग के चरही में हजारीबाग रांची मुख्य मार्ग के यूपी मोड़ में फिर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना देखने को मिला है जहां बिहार के मुजफ्फरपुर से रामगढ़ जिले के रजरप्पा पूजा- अर्चना के लिए जा रहे लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो गाड़ी से 7 लोग बिहार के मुजफ्फरपुर से रजरप्पा छिन्नमस्तिका मंदिर पूजा करने जा रहे थे। इसी दौरान चरही घाटी के यूपी मोड़ के पास उनकी गाड़ी का संतुलन अचानक बिगड़ गया। स्कार्पियो एक लेन से पलटती हुई दूसरी लेन पर पहुंची और नीचे खाई में जाकर गिर गयी। हादसे में घटनास्थल पर ही 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि 3 लोग घायल हो गए हैं, जिनका इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग में चल रहा है।

जानकारी की बात करें तो परिजनों को धीरे-धीरे सूचना दी जा रही है हालांकि अभी दूर होने के कारण कोई भी परिजन हजारीबाग नहीं पहुंच पाए हैं मृतकों के नाम का पता नहीं चल पाया है। वहीं घायलों में धर्मेंद्र भगत इंद्रजीत रॉय और मदन राय शामिल है।

Content Editor

Khushi