बिहार के 6 जिलों में वज्रपात से 7 लोगों की मौत, CM नीतीश ने जताया शोक; मुआवजे की घोषणा

Monday, Jul 01, 2024-08:27 PM (IST)

Patna News: बिहार में रविवार से आज शाम तक वज्रपात से औरंगाबाद में 02, बक्सर में 01, भोजपुर में 01, रोहतास में 01, भागलपुर में 01 और दरभंगा में 01 व्यक्ति की मौत पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।
PunjabKesari
मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा की इस घड़ी में वे प्रभावित परिवारों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने अविलंब मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रूपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। खराब मौसम होने पर वज्रपात से बचाव के लिये आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किये गये सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

static