7 दिवसीय विज्ञान महोत्सव की शुरुआत, देश-विदेश के शोधार्थी और वैज्ञानिक होंगे शामिल

2/23/2022 12:19:16 PM

 

दरभंगाः जन-जन तक विज्ञान को पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को 7 दिवसीय विज्ञान महोत्सव की शुरुआत हो गई। आज़ादी के 75 वर्षों की उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए जारी आज़ादी का अमृत महोत्सव की कड़ी में भारतीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी के योगदान को प्रदर्शित करने के लिए 22 से 28 फ़रवरी 2022 तक ‘विज्ञान सर्वत्र पूज्यते' (विज्ञान सप्ताह) समारोह मनाया जा रहा है।

केंद्र सरकार के प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय और संस्कृति मंत्रालय के नेतृत्व में विज्ञान प्रसार विभाग पूरे देश में इस आयोजन का समन्वय कर रहा है। विज्ञान सप्ताह समारोह की विधिवत शुरुआत मंगलवार को नई दिल्ली में पर्यटन, संस्कृति और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री जी किशन रेड्डी और विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री, राज्य मंत्री प्रधानमंत्री कार्यालय, लोक शिकायत और पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष मंत्री माननीय डॉ. जितेंद्र सिंह ने की। इस मौके पर डॉ. सिंह ने कहा कि विज्ञान सप्ताह से जन-जन तक विज्ञान को पहुंचाने का प्रयास है। साथ ही कार्यक्रम से यह भी देखना चाहिए, इस विज्ञान महोत्सव से सप्ताह दिन के बाद देश को क्या मिला है।

कार्यक्रम केवल नाम के लिए नहीं होना चाहिए। मंत्री जी किशन रेड्डी ने कहा कि मेरा देश अभी दुनिया में सबसे युवा है। युवा को विज्ञान से जोड़ने के लिए क्या गया यह प्रयास अतुलनीय है। विज्ञान ने कोरोना वैक्सीन बनाकर दुनिया को एक बेहतर उपहार देने का कार्य किया है। वहीं, चंद्रधारी मिथिला विज्ञान महाविद्यालय (सीएम साइंस कॉलेज, दरभंगा) में विज्ञान सप्ताह समारोह के विज्ञान संबंधित 150 प्रकार की पोस्टर प्रर्दशनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुरेंद्र प्रताप सिंह ने किया। प्रो. सिंह ने कहा कि आज दुनिया में भारत की श्रेष्ठता बढ़ाने में विज्ञान का बहुत बड़ा योगदान है। आज भारत पूरे दुनिया में विज्ञान में चौथे स्थान पर खड़ा है। आपदा में अवसर वैज्ञानिक द्दष्टिकोण वाले व्यक्ति ही खोज सकते हैं। कोरोना काल में शैक्षणिक प्रक्रिया तकनीक के सहारे से ही चली है। तकनीक का खोज विज्ञान का बहुत बड़ा देन है।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मन्त्रालय के स्वायत्त संस्थान विज्ञान प्रसार द्वारा संचालित ‘इंडिया साइंस' चैनल के संपादक मानवर्धन कंठ ने कहा कि विज्ञान सप्ताह महोत्सव के दूसरे दिन यानी 23 फरवरी को सुबह 10 बजे से शाम 5:15 बजे तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 23 फरवरी को विज्ञान सर्वत्र पूज्यते परिचय, भारतीय विज्ञानक कमिक इतिहास और भारतीय विज्ञानक कमिक इतिहास पर आधारित वृतचित्र केर प्रदर्शन विषय पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static