भागलपुर में हुए बम ब्लास्ट में 7 बच्चे घायल, 3 की हालत नाजुक, इलाके में मचा हड़कंप

Tuesday, Oct 01, 2024-03:58 PM (IST)

भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले से बम धमाके की खबर सामने आई है। इस विस्फोट में  मैदान में खेल रहे 7 बच्चे जख्मी हो गए हैं, जबकि तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना जिले के हबीबपुर थाना क्षेत्र के शाहजंही मैदान की है, जहां अचानक जोरदार धमाका हुआ। जिसकी चपेट में आने से मैदान में खेल रहे तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मो. इरशाद के दो बेटे मन्ना और गोलू तथा एक अन्य लड़का हारून बुरी तरह से झुलस गए हैं। इनके अलावा 3 साल का समर, 10 साल का राजा, साकिब, साहिल और आरिफ भी जख्मी हुए हैं। धमाके की आवाज दूर तक सुनी गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, घटना के बाद घायल बच्चों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

वहीं, घायल बच्चों को पहले सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। साथ ही सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static