पटना एयरपोर्ट पर पकड़े गए 6 संदिग्ध यात्री, फर्जी पहचान पत्र के साथ जा रहे थे मुंबई

6/19/2020 11:58:30 AM

पटनाः बिहार में पटना के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से गुरुवार को पुलिस ने फर्जी पहचान पत्र लेकर यात्रा करने वाले 6 संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया है।

दरअसल, मुंबई के लिए विमान पकड़ने जा रहे यात्रियों की जब जांच की जा रही थी तब 6 लोगों के पहचान पत्र में कुछ गड़बड़ी पाई गई। इसके बाद सूक्ष्मता से जांच में उनका पहचान पत्र फर्जी पाया गया, जिसके बाद हवाईअड्डा के सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल सभी को हिरासत में ले लिया। वहीं एयरपोर्ट इंटेलिजेंस विंग के अधिकारियों ने फर्जी पहचान पत्र के साथ 6 यात्रियों को हवाई अड्डा थाना पुलिस को सौंप दिया है।

पुलिस गिरफ्तार यात्रियों की जांच करने में जुट गई है। सभी 6 संदिग्ध बिहार के बेगूसराय के रहने वाले हैं। इनमें मोहम्मद हुसैन आलम, अब्दुल रेहान, जुनैद आलम, बलराम कुमार महासेठ और विवेक सिंह शामिल है। साथ ही एक एजेंट मधुमित कुमार को भी हिरासत में लिया गया है।

Edited By

Ramanjot