पश्चिम चंपारण: शराब सेवन के आरोप में मुखिया समेत छह लोग गिरफ्तार

9/29/2020 6:10:08 PM

बगहाः बिहार में पश्चिम चंपारण जिले के धनहा थाना क्षेत्र से पुलिस ने सोमवार को शराब सेवन करने के आरोप में एक मुखिया समेत छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

बगहा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कैलाश प्रसाद ने बताया कि जिले के मेहुड़ा पंचायत के मुखिया जितेंद्र यादव अपने 5 अन्य सहयोगियों के साथ सीमावर्ती उत्तर प्रदेश से शराब पीकर धनहा बासी सड़क से अपने घर की ओर लौट रहे थे। थाने के निकट वाहन चेकिंग के क्रम में पुलिस ने मुखिया के वाहन को रोक कर जांच की। इस दौरान वाहन से 2 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त की गई।

प्रसाद ने बताया कि शराब की बरामदगी के बाद मुखिया और उनके पांच सहयोगियों को हिरासत में लेकर सभी की जांच कराई गई, जिसमें सभी के शराब सेवन करने की पुष्टि हो गई। इसके बाद मुखिया समेत सभी लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Diksha kanojia

Recommended News

Related News

static