Gopalganj Assembly By-election: चुनाव के दौरान अफवाह फैलाने वाले 6 लोग गिरफ्तार

11/3/2022 2:46:14 PM

गोपालगंजः बिहार में मोकामा और गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए गुरुवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान हो रहा है। इसी बीच चुनाव के दौरान अफवाह फैलाने वाले 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गोपालगंज के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में यह कार्रवाई हुई है। दरअसल, टेक्निकल सेल की टीम सोशल मिडिया पर पैनी नजर रख रही है।

बता दें कि बिहार की दो सीटों पर हो रहे उपचुनाव को लेकर मतदाताओं में उत्साह नजर आ रहा है। कई मतदान केंद्रों पर सुबह साढ़े छह बजे से ही मतदाता कतार में लगकर अपनी बारी की प्रतीक्षा करते नजर आए हैं। मतदान शाम छह बजे तक होगा। पहले 2 घंटे में करीब साढ़े 11 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। दोनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान फिलहाल शांतिपूर्वक चल रहा है।
 

Content Writer

Ramanjot