नीतीश कैबिनेट का फैसला- बिहार में बालू की बंदोबस्ती राशि पर 50 प्रतिशत की वृद्धि

12/30/2020 11:23:00 AM

 

पटनाः बिहार सरकार ने बालू बंदोबस्त की अवधि का विस्तार करते हुए बंदोबस्ती राशि में 50 प्रतिशत की वृद्धि कर दी है।

मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने जानकारी दते हुए बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की गई है।

वहीं नीतीश कुमार ने बताया कि बालू बंदोबस्तधारियों की बंदोबस्ती की अवधि 31 दिसंबर 2020 को समाप्त हो रही है। सरकार ने इस अवधि को बढ़ाकर 31 मार्च 2021 कर दिया है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही पंचांग वर्ष 2020 की बंदोबस्ती राशि पर 50 प्रतिशत की वृद्धि भी की गई है।
 

Nitika