समस्तीपुर पुलिस के हाथ लगी सफलता, हत्या समेत विभिन्न कांडों में शामिल 50 लोगों को किया गिरफ्तार

Friday, Oct 04, 2024-02:35 PM (IST)

समस्तीपुर: बिहार में समस्तीपुर पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। दरअसल, जिले में चलाए जा रहे विशेष छापेमारी अभियान में पुलिस ने एक दिन में 50 लोगों को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस अधीक्षक अशोक मिश्रा ने गुरुवार को बताया कि दुर्गापूजा को देखते हुए असामाजिक तत्वों पर निगरानी के लिए जिले में विशेष छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके तहत हत्या समेत विभिन्न कांडों मे शामिल 50 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि छापेमारी अभियान में 100 से अधिक लीटर विदेशी एवं देशी शराब भी बरामद किया गया है। उन्होंने बताया कि वाहन चेकिंग अभियान के तहत 12 वाहनों से जुर्माना के रूप में कुल 36 हजार रुपए वसूल किए गए है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramanjot

Related News

static