अच्छी खबरः 24 जुलाई से पटना में दौड़ेंगी 50 नई CNG बसें, जानिए किस रूट पर चलेंगी कितनी बसें

Wednesday, Jul 21, 2021-11:26 AM (IST)

पटनाः बिहार की राजधानी पटना के लोगों के लिए अचछी खबर है। 24 जुलाई से पटना में 50 नई सीएनजी बसें दौड़ने लगेंगी। इनमें से 40 सीएनजी बसें गांधी मैदान से दानापुर या बिहटा के लिए चलेंगी जबकि 10 बसें पटना साहिब रुट पर दौड़ेंगी। वहीं अब पूरे पटना में चलने वाली सीएनजी बसों की संख्या बढ़कर 70 हो जाएगी।

दरअसल, पिछले महीने ये नई सीएनजी बसें आई हैं और इनके रजिस्ट्रेशन और परमिट लेने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। टाटा कंपनी की ये बसें 31 सीटर हैं। इन बसों का किराया उतना ही होगा, जितना इन रुटों पर चलने वाली नगर सेवा की सामान्य बसों का है। वहीं नई सीएनजी बसों का परिचालन शुरू होते ही बेली रोड में चलने वाली सीएनजी बसों की संख्या 50 हो जाएगी।

बता दें कि 111 गांधी मैदान-दानापुर स्टैंड, 111ए गांधी मैदान-दानापुर स्टेशन और 555 गांधी मैदान-पटना साहिब स्टेशन से 10-10 बसें चलेंगी जबकि 888 गांधी मैदान-आइआइटी बिहटा 20 बसों का संचालन होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Related News

static