बाढ़ का खतराः भारी बारिश के कारण खतरे के निशान से ऊपर बिहार की ये 5 प्रमुख नदियां

7/12/2020 12:54:19 PM

पटनाः बिहार में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। साथ ही 5 प्रमुख नदियां खतरे के निशान के ऊपर बहने लगी हैं। वहीं गंगा नदी के जलस्तर में भी तेजी से इजाफा होने के कारण बाढ़ का खतरा बना हुआ है।

खतरे के निशान के ऊपर बह रही ये नदियां
बिहार में गंडक, बागमती, कमला बलान, कोसी और महानंदा नदियों का जलस्तर लगातार खतरे के निशान से ऊपर है। महानंदा नदी तैयबपुर में खतरे के निशान से 10 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है जबकि कोसी नदी बलतारा में खतरे के निशान से 72 सेंटीमीटर ऊपर है। इसके साथ ही कमला बलान झंझारपुर में खतरे के निशान से 147 सेंटीमीटर ऊपर है। बागमती नदी का जलस्तर सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर में खतरे के निशान से 148 सेंटीमीटर ऊपर था जबकि गंडक नदी का जलस्तर डुमरिया घाट में खतरे के निशान से 36 मीटर ऊपर था।

गंगा नदी के जलस्तर में भी हुआ इजाफा
वहीं लगातार हो रही बारिश की वजह से गंगा के जलस्तर में भी इजाफा हो रहा है। पटना के साथ-साथ बक्सर में गंगा का जलस्तर पिछले 24 घंटे में ऊपर आया है। बता दें कि घाघरा नदी अभी खतरे के निशान से नीचे बह रही है।

Nitika