VIDEO: पवन सिंह पर आचार संहिता उल्लंघन मामले में 5 केस दर्ज, अलग-अलग थाने में हुई कार्रवाई

4/25/2024 5:39:57 PM

रोहतास: लोकसभा चुनाव में प्रचार शुरू करने के दूसरे दिन ही पवन सिंह को झटका लगा है। पवन पर आचार संहिता उल्लंघन मामले में रोहतास के पांच थानों में प्रशासन ने प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। रोहतास पुलिस ने भी इसकी पुष्टि कर दी है। दरअसल, भोजपुरी के सुपरस्टार पवन सिंह द्वारा काराकाट लोकसभा क्षेत्र में रोड शो किया गया था। पवन सिंह के रोड शो में सैकड़ो गाड़ियों का काफिला शामिल हुआ। उन पर आरोप है कि उन्होंने रोड शो के दौरान आवश्यकता से अधिक गाड़ियों का इस्तेमाल किया, जिसको लेकर भोजपुरी अभिनेता पर केस दर्ज किया गया है। 

Content Writer

Ramanjot