बांका में पिकअप वैन से बरामद हुई 41 काटर्न विदेशी शराब, ग्रामीणों से पूछताछ जारी

Wednesday, Feb 24, 2021-12:32 PM (IST)

 

बांकाः बिहार में बांका जिले के बाराहाट थाना क्षेत्र से उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार को पिकअप वैन से 41 काटर्न विदेशी शराब बरामद की। उत्पाद विभाग के सूत्रों ने बताया कि महाराणा हाट समीप पिकअप से खाली कैरेट के नीचे छुपा कर 41 काटर्न में रखी 984 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई है।

सूत्रों ने बताया कि पिकअप चालक लाल मोहन मंडल को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह झारखंड के तोपचांची थाना क्षेत्र के मतारी गांव का रहने वाला है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Diksha kanojia

static