नालंदा में बस और बाइक की भीषण टक्कर में 4 युवकों की मौत, बाइक के उड़े परखच्चे

7/23/2021 12:52:56 PM

राजगीरः बिहार में नालंदा जिले के राजगीर थाना क्षेत्र में गुरुवार को बस और बाइक की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। सभी युवक राजगीर के ही रहने वाले थे।

जानकारी के अनुसार, सुबह सभी दोस्त पिकनिक मनाने घर से निकले थे और बाइक पर सवार होकर जरा देवी मंदिर से जयप्रकाश उद्यान की ओर बढ़े थे। इसी दौरान बिहारशरीफ-गया मार्ग पर जरादेवी मंदिर के समीप यात्री बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक पर सवार तीन दोस्तों राजू, दीपू और राजन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि शैलेश को इलाज के लिए नालंदा जिले के पावापुरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया।

शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि चालक बस लेकर भाग निकला। उसकी तलाश की जा रही है।

Content Writer

Ramanjot